मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने सोमवार से 31 अक्टूबर तक कपास के आयात पर सीमा शुल्क में अस्थायी रूप से छूट दी है। कपडा मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा है कि यह निर्णय कपास किसानों और संपूर्ण कपास मूल्य श्रृंखला के हितों को सर्वोपरि रखते हुए लिया गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि कपास के ऑफ-सीजन के दौरान लागू किया गया यह उपाय कपडा उद्योग के लिए कपास की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करेगा, लघु तथा मध्यम उद्यमों को सहयोग देगा और भारतीय कपडा उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करेगा। मंत्रालय ने कहा कि यह उपाय किसानों के हितों की रक्षा करेगा और बाजार स्थिरता सुनिश्चित करेगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



