केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट किया जारी

0
69
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट किया जारी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को नई दिल्ली में पहले हिंदी समाचार पत्र ‘उदंत मार्तंड’ के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट और प्रथम दिन का कवर जारी किया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बधाई संदेश पढ़ा। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि हिंदी पत्रकारिता की द्विशताब्दी भारत की चेतना, विचार और जन जागरूकता का उत्सव है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकारिता का इतिहास भारत का इतिहास भी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय जागृति का आंदोलन है। उन्‍होंने इस बात पर भी जोर दिया कि समय बदल सकता है, तकनीक बदल सकती है और मंच बदल सकते हैं, लेकिन पत्रकारिता का मूल कर्तव्य कभी नहीं बदलना चाहिए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here