पश्चिम बंगाल में स्वच्छता सुधार के लिए नया स्वच्छ मोबाइल ऐप हुआ लॉन्च

0
77
पश्चिम बंगाल में स्वच्छता सुधार के लिए नया स्वच्छ मोबाइल ऐप हुआ लॉन्च

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में स्‍वच्‍छता में सुधार और नागरिक समस्‍याओं का तेजी से समाधान करने के लिए एक नया स्‍वच्‍छ मोबाइल ऐप जारी किया गया है। केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को कोलकाता में एक समारोह के दौरान इस ऐप को जारी किया। इस ऐप के जरिये नागरिक अपनी समस्‍याओं जैसे – रूका हुआ पानी, कचरा या नालियों का फोटो अपलोड कर सकते हैं। अधिकारियों ने इनका समाधान दो घंटे के भीतर करने का संकल्‍प लिया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी स्‍वच्‍छ भारत मिशन के तहत स्‍वच्‍छता पर जोर देते रहे हैं लेकिन पश्चिम बंगाल अन्‍य राज्‍यों की तुलना में पीछे छूट गया था। शुरूआत में यह ऐप दस नगरपालिकाओं और नगर निगमों में प्रायोगिक तौर पर लागू होगा। बाद में इसे पूरे राज्‍य में लागू कर दिया जाएगा। पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह नया कार्यक्रम राज्‍य के प्रत्‍येक हिस्‍से को स्‍वच्‍छ बनाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर राज्‍य की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल भी मौजूद थीं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here