कोलंबिया : राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान आज

0
83

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोलंबिया में आज राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होना है। कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। किसी उम्मीदवार को पहले ही चरण में जीतने के लिए 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने होंगे। यदि कोई उम्मीदवार यह आंकड़ा नहीं छू पाता है, तो सबसे अधिक वोट पाने वाले दो उम्मीदवारों के बीच 21 जून को दूसरे चरण का चुनाव कराया जाएगा। वर्तमान राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो दोबारा चुनाव नहीं लड़ सकते, क्योंकि कोलंबिया में राष्ट्रपति का कार्यकाल केवल एक बार और चार साल के लिए होता है। पेट्रो देश के आधुनिक इतिहास के पहले वामपंथी राष्ट्रपति हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन की ओर से सीनेटर इवान सेपेडा मुख्य उम्मीदवार हैं। वे पेट्रो की सामाजिक और आर्थिक नीतियों तथा देश में शांति स्थापित करने की उनकी योजनाओं को आगे बढ़ाने का वादा कर रहे हैं।वहीं, दक्षिणपंथी उम्मीदवार एबेलार्डो डे ला एस्प्रीएला कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को मजबूत बनाने के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर, सीनेटर पालोमा वालेंसिया सुरक्षा और आर्थिक विकास पर आधारित रूढ़िवादी नीतियों के साथ मतदाताओं का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here