अमेरिका : आयोवा में घरेलू विवाद में हुई गोलीबारी, संदिग्ध समेत 7 लोगों की मौत की खबर

0
79
गोलीबारी
(प्रतिकात्मक तस्वीर)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के आयोवा शहर में कई जगहों पर गोलीबारी की घटना होने का मामला सामने आया है। इन घटनाओं को लेकर पुलिस ने बताया कि सोमवार को आयोवा शहर में कई जगहों पर हुई गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि यह घटना किसी घरेलू विवाद के कारण हुआ है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जब पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध बंदूकधारी का सामना किया, तो उसने खुद को गोली मार ली और उसकी मौत हो गई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मस्कटाइन पुलिस प्रमुख एंथनी कीस के अनुसार, “दोपहर 12 बजे (स्थानीय समय) के आसपास पुलिस को एक कॉल आया। जिसके बाद एक घर में चार पीड़ित मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की पहचान मस्कटाइन के 52 वर्षीय रयान विलिस मैकफारलैंड के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही वह घर से निकल चुका था। अधिकारियों ने मैकफारलैंड को पास में ही मिसिसिपी नदी के किनारे एक रास्ते पर ढूंढ निकाला। कीस ने आगे कहा, “रयान विलिस मैकफारलैंड से बात करते समय, उसने खुद को गोली मार ली। अधिकारियों और ईएमएस कर्मियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान, पता चला कि शायद और भी पीड़ित हो सकते हैं। इसके बाद पुलिस को दो और पुरुष मृत मिले, जिनके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। इनमें से एक व्यक्ति दूसरे घर में और दूसरा पास के ही एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में मृत पाया गया। मस्कटाइन पुलिस विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गोलीबारी घरेलू विवाद के कारण हुई थी। इसके अलावा माना जा रहा है कि सभी पीड़ित, मृत संदिग्ध के ही परिवार के सदस्य थे।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here