मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लोखंडे प्रशांत सीताराम इससे पहले गृह मंत्रालय में अपर सचिव के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने राहुल सिंह का स्थान लिया है जिनका तबादला कृषि और किसान कल्याण विभाग में अपर सचिव के रूप में किया गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार ने वरूण भारद्वाज को सीबीएसई में सचिव के रूप में नियुक्त किया है। इससे पहले उच्चतर शिक्षा विभाग में निदेशक के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने हिमांशु गुप्ता का स्थान लिया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



