नई दिल्ली : राष्ट्रपति मुर्मू आज जनजातीय विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगी उद्घाटन

0
80

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जनजातीय कार्य मंत्रालय आज नई दिल्ली में एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसियों और एकीकृत जनजातीय विकास परियोजनाओं को सुदृढ़ करने पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगी। यह आयोजन जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत हो रहा है। उद्घाटन सत्र के अंतर्गत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान के नैनो विज्ञान और इंजीनियरिंग केंद्र में स्थापित प्रशिक्षण केंद्र का वर्चुअल रूप से उद्घाटन करेंगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में स्थापित 75 अंतरिक्ष प्रयोगशालाओं का भी उद्घाटन करेंगी। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश भर में जनजातीय विकास के लिए जिम्मेदार संस्थागत प्रणालियों को सुदृढ़ करना है, जिसमें शासन सुधार, अभिसरण तंत्र और प्रौद्योगिकी-आधारित सेवा वितरण शामिल हैं। सम्मेलन में 26 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here