केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने युवाओं से साइकिल चलाकर स्वस्थ राष्ट्र निर्माण का किया आह्वान

0
106
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल राष्ट्रव्यापी निःशुल्क वार्षिक स्वास्थ्य जांच पहल का शुभारंभ करेंगे

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने युवाओं से साइकिल चलाने और एक स्वस्थ, तंदुरुस्त और हरित राष्ट्र के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह किया है। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए उन्‍होंने कहा कि साइकिल को नियमित आदत बनाने से संतुलित और अनुशासित जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है, साथ ही पर्यावरण स्थिरता और स्वच्छ परिवहन को भी समर्थन मिलता है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक है, बल्कि एक स्वस्थ और हरित राष्ट्र के निर्माण में भी योगदान देता है। ज्ञात हो कि विश्व साइकिल दिवस प्रत्येक वर्ष 3 जून को विश्व भर में साइकिल को परिवहन के एक सरल, किफायती, विश्वसनीय और टिकाऊ साधन के रूप में मान्यता देने के लिए मनाया जाता है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here