मस्कट में भारतीय दूतावास ने एम.टी मारिवेक्‍स जहाज में लगी आग की घटना में सभी 24 भारतीय नाविकों के सुरक्षित होने की पुष्टि की

0
88
मस्कट में भारतीय दूतावास ने एम.टी मारिवेक्‍स जहाज में लगी आग की घटना में सभी 24 भारतीय नाविकों के सुरक्षित होने की पुष्टि की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ओमान के मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में एमटी मैरिवेक्स जहाज पर लगी आग के बाद 24 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूतावास ने ओमान की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार भी जताया है। इससे पहले, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के प्रवक्ता ओपेश कुमार शर्मा ने बताया था कि दोपहर करीब 1:30 बजे जहाज पर आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। आगे यह जांच की जा रही है कि क्या जहाज पर किसी हमले के कारण यह हादसा हुआ।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here