मणिपुर : पीएम जनमन के तहत 13 मोबाइल मेडिकल यूनिटों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया

0
95
मणिपुर : पीएम जनमन के तहत 13 मोबाइल मेडिकल यूनिटों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मणिपुर में राज्य के पहाड़ी जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच मजबूत करने की सरकार की प्रतिबद्धता के तहत, प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान – पीएम जनमन के अंतर्गत 13 मोबाइल मेडिकल यूनिटों- एमएमयू को मंगलवार को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्यमंत्री युम्नाम खेमचंद सिंह ने मंगलवार को इम्फाल के लाम्फेल स्थित स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में आयोजित एक समारोह में मणिपुर के पहाड़ी जिलों के लिए इन एमएमयू को रवाना किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमएमयू व्यापक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगी, जिनमें सामान्य ओपीडी परामर्श, बुनियादी निदान, आवश्यक दवाओं का वितरण, मातृ और शिशु स्वास्थ्य देखभाल, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी गैर-संक्रामक बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम और आवश्यकता पड़ने पर रेफरल सेवाएं शामिल हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here