एनडीए की बैठक आज नई दिल्ली में होगी

0
76
एनडीए की बैठक आज नई दिल्ली में होगी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- एनडीए की बैठक आज नई दिल्ली में होगी। इसमें सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का जश्‍न मनाया जाएगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ एनडीए गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं की भी बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में एनडीए के शासन वाले सभी 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तथा गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय विकास कार्यक्रमों, बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यक्रमों और सरकार के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण पर चर्चा होगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here