फीफा वर्ल्ड कप 2026 : मेजबान मैक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर अपने अभियान का किया आगाज

0
84
फीफा वर्ल्ड कप 2026 : मेजबान मैक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर अपने अभियान का किया आगाज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मैक्सिको सि‍टी में कल रात फीफा विश्व कप 2026 का भव्‍य समारोह के साथ शुभारंभ हुआ। एज़्टेका स्टेडियम में खेले गए उद्घाटन मैच में सह-मेजबान मैक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हरा दिया। मैक्सिको के लिए जूलियन क्विनोन्स ने नौवें मिनट में पहला गोल दागकर अपनी टीम को एक-शून्य की बढ़त दिला दी। बाद में राउल जिमेनेज़ ने 67वें मिनट में दूसरा गोल कर मैक्सिको की बढ़त दो-शून्य कर दी। मैच के दौरान तीन खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिखाए गए, जिससे मैक्सिको के 10 और दक्षिण अफ्रीका के 9 खिलाड़ी मैदान पर रह गए। ग्रुप-ए का यह मुकाबला इतिहास के सबसे बड़े विश्व कप की शुरुआत है जिसमें 48 टीमें शामिल हैं। कनाडा, मैक्सिको और अमरीका में एक महीने तक चलने वाले इस फुटबॉल विश्‍व कप में 104 मैच खेले जाएंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले फीफा विश्व कप 2026 के भव्य उद्घाटन समारोह में वैश्विक संगीत और संस्कृति की धूम रही, जिसमें शकीरा और बर्ना बॉय ने टूर्नामेंट के आधिकारिक गीत ‘दाई-दाई’ की प्रस्तुति दी। समारोह में मैक्सिकन संगीत जगत की दिग्गज हस्तियां एलेजांद्रो फर्नांडेज़, लीला डाउन्स, बेलिंडा और अन्य कलाकारों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here