आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 आज से, उद्घाटन मैच में इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से

0
81
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 आज से, उद्घाटन मैच में इंग्लैंड का सामना श्रीलंका से
Image Source : @T20WorldCup

आईसीसी महिला टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 आज शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम के एडजबेस्टन में खेला जाएगा। एक महीने तक चलने वाला यह टूर्नामेंट इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित किया जाएगा और फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर होगा।

भारतीय महिला टीम रविवार को अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम इतिहास रचने का प्रयास करेगी और अपना पहला टी-20 विश्व कप खिताब जीतने का लक्ष्य रखेगी। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विश्‍व कप के दौरान सात स्थानों पर 33 मैच खेले जाएंगे, जिससे यह आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का अब तक का सबसे बड़ा संस्करण बन गया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here