मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने आज भारत में अमेरिकी दूतावास के उप-प्रमुख जेसन मीक्स को तलब किया। मंत्रालय ने ओमान तट के निकट वाणिज्यिक जहाजों पर अमरीकी नौसेना के निरंतर हमलों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इन जहाजों पर चालक दल के सदस्यों में भारतीय शामिल थे। मंत्रालय ने कहा कि इन हमलों के कारण हुई त्रासदी से तीन भारतीयों की जान बचाई जा सकती थी। अमेरिकी राजनयिक को नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अपर सचिव ने तलब किया। यह अपर सचिव विदेश मंत्रालय में अमरीकी मामले देखते हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि असैन्य जहाज पर जानलेवा और खतरनाक साधनों का उपयोग गंभीर चिंता का विषय है और यह बात अमेरिका राजनयिक को बताई गई। मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई अस्वीकार्य है और मुश्किल की इस घड़ी में संवेदनशील क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समुद्री वाणिज्य की सुरक्षा, संरक्षा और स्थिरता को खतरे में डालती है। जेसन मीक्स से कहा गया है कि भारत की यह गंभीर चिंता अमेरिकी अधिकारियों तक पहुंचा दी जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सेना सभी आवश्यक उपाए करे ताकि आम नागरिकों की जान न जाए। मंत्रालय ने दूसरी बार किसी अमेरिकी राजनयिक को तलब किया। इसी तरह के एक हमले में जहाज पर तैनात तीन भारतीय मारे गए। पहले इन्हें लापता माना जा रहा था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



