न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्‍यास का ऐलान

0
94
न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से किया संन्‍यास का ऐलान
Image Source : @ICC

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। इसके साथ ही लगभग 16 साल और सभी फॉर्मेट में 378 मैचों के उनके शानदार करियर का समापन हो गया है। केन ने 10 अगस्‍त, 2010 को भारतीय टीम के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्‍यू किया था। वह न्‍यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। विलियमसन का यह फैसला न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे के बीच आया है, जिसमें टीम पहला मैच हारने के बाद 1-0 से पीछे चल रही है। वह अब इस सीरीज में आगे हिस्सा नहीं लेंगे और लॉर्ड्स टेस्ट उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच होगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से जारी एक बयान में विलियमसन ने कहा, “मैंने इस बारे में काफी समय से सोचा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में यह साफ हो गया है कि अब सही समय आ गया है। मुझे हमेशा से इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए एक मजबूत जुनून और चाहत महसूस हुई है और मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए खेले हर मैच में अपना सब कुछ दिया है। इससे कम कुछ भी करना सही नहीं होगा और मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मैं अपनी शर्तों पर इससे हट रहा हूं।” केन विलियमसन ने अपने करियर में 110 टेस्‍ट, 175 वनडे और 93 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। टेस्‍ट की 195 पारियों में केन ने 54.06 की औसत और 51.97 के स्‍ट्राइक रेट से 9515 रन बनाए। क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में उन्‍होंने 38 फिफ्टी और 33 सेंचुरी लगाईं। वनडे की 167 पारियों में उनके बल्‍ले से 7256 रन निकले। इसके अलावा क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में केन ने 2575 रन जड़े।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here