मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारत की सबसे बड़ी बहुविषयक औद्योगिक परीक्षण प्रयोगशाला, राष्ट्रीय परीक्षण केंद्र-एनटीएच के प्रदर्शन की सराहना की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि हाल के वर्षों में एन.टी.एच. का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एन.टी.एच. के महानिदेशक डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात की। केन्द्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी जोशी ने परीक्षण निकाय को देश भर में अत्याधुनिक परीक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए अपने कार्यक्षेत्र के विस्तार का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एनटीएच को विश्व स्तरीय गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे का निर्माण करना चाहिए और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना चाहिए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



