छह दिवसीय फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी

0
92
छह दिवसीय फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह दिन की फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। अपने प्रस्थान वक्तव्य में, पीएम मोदी ने कहा कि रणनीतिक दृष्टि से फ्रांस भारत के लिए विशेष रूप से महत्‍वपूर्ण है। पीएम मोदी ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है। पीएम मोदी कल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ के साथ भारत इनोवेट्स सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम, भारतीय स्टार्टअप को दुनियाभर से जोड़ेगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी कल नीस से दो दिन की आगे की यात्रा पर स्लोवाकिया रवाना होंगे। पीएम मोदी ने कहा इस ऐतिहासिक यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को गति मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ब्रातिस्लावा में स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री फिको से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे यूरोपीय संघ के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी। जिसमें स्लोवाकिया, एक महत्वपूर्ण सदस्य है। स्लोवाकिया के बाद, पीएम मोदी फ्रांस के एवियन जाएंगे, जहां वे इस महीने की 16 और 17 तारीख को जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि जी-7 में भारत की उपस्थिति, भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर उसके साझेदारों के भरोसे को दर्शाती है। पीएम मोदी ने कहा कि यह लगातार आठवां जी-7 शिखर सम्मेलन है जिसमें भारत को आमंत्रित किया गया है। दौरे के समापन में, प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को पेरिस जाएंगे। जहां वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ के साथ विवाटेक 2026 सम्‍मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे पेरिस में भारतीय समुदाय से मिलने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ये यात्राएं यूरोप और जी-7, दोनों के साथ भारत की गहरी भागीदारी को मजबूत करेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here