पीएम मोदी आज नीस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत करेंगे

0
70
पीएम मोदी आज नीस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत करेंगे

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो देशों – फ्रांस और स्‍लोवाकिया की यात्रा के पहले चरण में कल रात फ्रांस के शहर नीस पहुंचे। जी-7 शिखर सम्‍मेलन से पहले पीएम मोदी फ्रांस के राष्‍ट्रपति मैक्रों के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे तथा भारत के स्टार्टअप्स और नवाचार प्रणाली को वैश्विक निवेशकों और बाजार से जोड़ने वाले शिक्षा मंत्रालय के कार्यक्रम भारत इनोवेट्स का संयुक्‍त रूप से उद्घाटन करेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल फ्रांस के नीस पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भव्‍य स्‍वागत किया गया। भारतीय समुदाय के लोगों ने भी होटल नेग्रेस्‍को में उनका गर्मजोशी से स्‍वागत-सत्कार किया।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतवंशियों के साथ बातचीत की और सांस्‍कृति‍क कार्यक्रमों का आनंद लिया। फ्रांस और इटली के कलाकारों ने कथक, ओडि‍सी और भरतनाट्यम की सुंदर प्रस्‍तुति की। स्‍वागत समारोह में भारत और फ्रांस के बीच सुदृढ़ सांस्‍कृतिक संबंधों की झलक मिली। इस गर्मजोशी भरे स्‍वागत पर प्रधानमंत्री ने नीस में रह रहे प्रवासी भारतीयों का आभार व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, पीएम मोदी ने उनके स्‍वागत सत्कार को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि भारत से मीलों दूर होने के बावजूद, स्वदेश के साथ प्रवासियों के संबंध मजबूत बने हुए हैं। फ्रांस के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्‍लोवाकिया जाएंगे और वहां के शीर्ष नेतृत्‍व के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here