मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ान सेवा आज से शुरू हो रही है। इंडिगो एयर लाईंस की पहली उड़ान सुबह 7:05 पर लखनऊ से रवाना होकर सुबह 8:05 पर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे पहुंचेगी। इसके बाद नोएडा से बंगलुरू के लिए पहली नियमित वाणिज्यिक उड़ान शुरू होगी। जेवर हवाई अड्डे से पहली उड़ान सुबह आठ बजे शुरू होगी। पहली उड़ान से जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह के साथ बीस महिलाओं सहित 172 किसान लखनऊ जायेंगे। ये वो किसान है जिनकी जमीने हवाई अड्डे के लिए अधिग्रहीत की गई थी। ये सभी किसान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष 28 मार्च को जेवर हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। हवाई अड्डे के लिए करीब एक हजार तीन सौ 34 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई थी। 25 नवम्बर 2021 को प्रधानमंत्री मोदी ने ही हवाई अड्डे का शिलान्यास किया था। प्रमुख उडडयन केन्द्र के रूप में विकसित इस हवाई अड्डे में पहले चरण में एक करोड़ दो लाख यात्रियों की वहनीय क्षमता है। भविष्य में यह हवाई अड्डा विश्व स्तरीय उड्डयन केन्द्र बन जाएगा और क्षमता बढ़कर 22 करोड़ पांच लाख यात्री हो जाएगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



