आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 : भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

0
93
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 : भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया
Image Source : @BCCIWomen

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। एजबेस्टन में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 44 गेंदों में 68 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन की पारी खेली। ऋचा घोष ने 17 बॉल पर 34 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट लिए। तस्मिया रुबाब और रामीन शमीम को 1-1 सफलता मिली। 171 रन का पीछा कर रही पाकिस्तान 17 ओवर में 106 रन पर ऑलआउट हो गई। मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। भारत से दीप्ति शर्मा ने 10 रन देकर 5 विकेट लिए। श्री चरणी को 3 और शेफाली वर्मा को एक विकेट मिला। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स 18 रन के अंदर आउट हो गईं। इसके बाद स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े। मंधाना ने 68 रन की पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए। हरमनप्रीत ने 36 रन की पारी खेली। आखिरी दो ओवरों में भारत ने 38 रन बनाए। ऋचा घोष ने 200 की स्ट्राइक रेट से 17 गेंदों पर 34 रन बनाए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने तेज शुरुआत की। मुनीबा अली और गुल फिरोजा ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। पावरप्ले में टीम ने 52 रन बनाए। यह महिला टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। मुनीबा ने 35 गेंदों पर 41 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने उन्हें डायरेक्ट हिट पर रनआउट किया। दीप्ति शर्मा ने पहले गुल फिरोजा और आयशा जफर को आउट कर भारत की वापसी कराई। उन्होंने एक ओवर में 3 विकेट लेकर पाकिस्तान को ऑलआउट कर दिया। मुनीबा के रनआउट होते ही पाकिस्तान की पारी बिखर गई। कप्तान फातिमा सना खाता भी नहीं खोल सकीं। आलिया रियाज 18 रन बनाकर आउट हुईं। आखिरी पांच विकेट सिर्फ 17 रन के भीतर गिर गए और पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। दीप्ति ने 4 ओवर में केवल 10 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि श्री चरणी को 3 और शेफाली वर्मा को 1 विकेट मिला। भारत ने जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की। ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के 2-2 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट (+3.250) के कारण ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है। भारत का नेट रन रेट +3.200 है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here