मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार दोपहर एक पिकअप वाहन दुर्घटना में, बच्चों सहित आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यह हादसा मालशिरस तालुका में म्हासवाड-पंढरपुर मार्ग पर तांडुलवाड़ी के पास हुआ।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु पंढरपुर तालुका के रंजनी गांव के रहने वाले थे और सिद्धनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे। दुर्घटना के समय चालक ने वाहन का नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन कुएं में गिर गया। मामले की जांच की जा रही है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



