अमेरिका : मोजावे में अमेरिकी वायु सेना के अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ बी-52 बमवर्षक विमान, 8 की मौत की खबर

0
82
अमेरिका : मोजावे में अमेरिकी वायु सेना के अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ बी-52 बमवर्षक विमान, 8 की मौत की खबर
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के मोजावे स्थित अमेरिकी वायु सेना के अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक बी-52 बमवर्षक विमान कल रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर अमेरिकी सेना ने बताया कि एडवर्ड्स वायु सेना अड्डे पर स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के सूचना मिलने के बाद आपातकालीन दल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया और आने वाले विमानों का मार्ग बदल दिया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बीच, हवाई अड्डे के सभी गैर-व्यावसायिक आगंतुक पास निलंबित कर दिए गए। दुर्घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बोइंग बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस एक लंबी दूरी का बमवर्षक विमान है। इसे पारंपरिक और परमाणु  हथियारों को ले जाने के लिए तैयार किया गया है। एडवर्ड्स वायु सेना अड्डा अमेरिकी वायु सेना के विमान परीक्षण और विकास प्रयासों का एक बड़ा केंद्र है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here