एनटीए ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को घोटालेबाज़ों से सावधान रहने का किया अनुरोध

0
64
एनटीए ने 500 से अधिक शहरों में 5000 से अधिक केंद्रों पर अंडर ग्रेजुएट नीट-यूजी 2025 परीक्षा का किया आयोजन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आगामी नीट परीक्षा को देखते हुए विद्यार्थियों और अभिभावकों को घोटालेबाज़ों से सावधान रहने का अनुरोध किया है। एजेंसी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि घोटालेबाज़ लोग टेलीग्राम पर ऐसे चैनल चला रहे हैं जिनमें 21 तारीख़ को प्रस्तावित परीक्षा के प्रश्न-पत्र साझा करने के लिए 14 हज़ार से 25 हज़ार रूपए तक की मांग की जा रही है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि पुनर्परीक्षा का कोई प्रश्न-पत्र लीक नहीं हुआ है। एनटीए ने महानिदेशक अभिषेक सिंह का वीडियो भी जारी किया है जिसमें स्पष्ट किया गया है कि देश में टेलीग्राम ऐप को क्यों फिलहाल बंद किया गया है। एनटीए ने महानिदेशक अभिषेक सिंह ने मीडिया को बताया कि एनटीए परीक्षा प्रक्रिया को कदाचार-मुक्त रखने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी प्रश्न-पत्र हर प्रकार से सुरक्षित रखे गए हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here