मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि ‘विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)- वीबी-जीरामजी की 1 जुलाई को आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत होगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को नई दिल्ली में आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ हुई बैठक के दौरान यह बातें कही। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश की विकास यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि यह देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों में से एक है और विकास से जुड़े फ़ैसले तेज़ी से लेने के लिए जाना जाता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि राज्य को ग्रामीण विकास के क्षेत्र में और ज़्यादा नवाचार करना चाहिए जिससे दूसरे राज्य भी इससे प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश द्वारा विकसित सफल मॉडल और नवाचारों को देश के दूसरे राज्यों के साथ साझा किया जाएगा जिससे ग्रामीण विकास के बेहतरीन तरीकों को पूरे भारत में लागू किया जा सके। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार को नवाचारों पर आधारित विकास मॉडल अपनाने और उन्हें बड़े पैमाने पर लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि आंध्र प्रदेश में वीबी-जीरामजी के अंतर्गत कॉफ़ी की खेती को भी शामिल किया गया है, जिससे ग्रामीण इलाकों में रोज़गार और आजीविका के नए अवसर पैदा होंगे और आय के स्रोतों में विविधता आएगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



