मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बुधवार तड़के गुजरात के वडोदरा-हालोल रोड पर कोटंबी गांव के पास लगभग 45 यात्रियों को ले जा रही एक बस की ट्रक से टक्कर हो जाने के बाद कम से कम पांच लोगों की जान चली गई। कोतांबी गांव के सरपंच अरविंद सोलंकी ने बताया कि यह हादसा तड़के हुआ और इसमें मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतांबी गांव के सरपंच अरविंद सोलंकी ने बताया “आज सुबह-सुबह एक बस और ट्रक के बीच दुर्घटना हो गई। बस में 45 लोग सवार थे। लेकिन पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एनडीआरएफ और पुलिस की एक टीम यहां आई। दस एम्बुलेंस भी मौजूद थीं। ऐसी दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, लेकिन यह बहुत गंभीर दुर्घटना थी।” उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाने के लिए लगभग दस एम्बुलेंस तैनात की गईं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



