मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्यस्था के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। फ्रांस के एवियां में जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने आवाजाही की स्वतंत्रता सुनिश्चित किये जाने पर जोर दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा समुद्री व्यापार के लिए विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में लाखों भारतीय नाविक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नाविकों के योगदान को बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में प्रगति के लिए राष्ट्र्रपति ट्रंप की सराहना की। पीएम मोदी ने आशा व्यक्त की कि क्षेत्र में दीर्घकालीक शांति बहाल होगी। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ताओं की प्रगति पर प्रसन्नता भी व्यक्त की।
News Source : X @narendramodi
Image Source : X @narendramodi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



