मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों और पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्र में आज मूसलाधार वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिहार, केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराइक्काल में आज तेज वर्षा की संभावना है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। अगले दो दिनों में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी चलने की संभावना है। झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी आज ऐसा ही मौसम रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना में आज लू चलने की संभावना है।
News Source : Social Media
Image Source : Social Media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



