मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र रोहिणी में जनकल्याण शिविर का उद्घाटन किया। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस शिविर को एक समग्र सेवा मंच के रूप में विकसित किया गया है, जहां नागरिक कई केंद्र और दिल्ली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं संबंधी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, समावेशी विकास के महत्व पर बल देते हुए दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी और आस-पास के क्षेत्रों के लोगों से शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने और उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।
News Source : X @Gupta_vijender
Image Source : X @Gupta_vijender
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



