पीएम मोदी सफल फ्रांस यात्रा के बाद नई दिल्ली के लिए हुए रवाना

0
85
पीएम मोदी सफल फ्रांस यात्रा के बाद नई दिल्ली के लिए हुए रवाना

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सफल और ‘फलदायक’ पेरिस यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। यह यात्रा फ्रांस और स्लोवाकिया की उनकी दो देशों की यात्रा का तीसरा चरण था। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि फ्रांस की यात्रा समाप्त होने के साथ ही भारत-फ्रांस की मित्रता आने वाले समय में और भी मजबूत होगी। विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की इस सफल यात्रा ने भारत-फ्रांस विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को नई गति प्रदान की है और प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “धन्यवाद फ्रांस! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की अपनी सफल यात्रा पूरी की, जिसमें कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम और बैठकें शामिल थीं। इस यात्रा से भारत-फ्रांस की ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को नई गति मिली और प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता और मजबूत हुई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने प्रधानमंत्री मोदी के फ्रांस दौरे के समापन पर उनके लिए हिंदी में एक विशेष विदाई वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया। नीस में आयोजित भारत इनोवेट्स और पेरिस में आयोजित विवाटेक 2026 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया भारत की बढ़ती नवाचार क्षमता को देख रही है। विवाटेक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने वैश्विक नवोन्मेषकों से “भारत के साथ मिलकर काम करने और सभी के लिए परिणाम देने” का आह्वान किया और इस बात पर जोर दिया कि प्रौद्योगिकी से सभी को लाभ मिलना चाहिए।

News Source : X @MEAIndia , @EmmanuelMacron

Image Source : X @MEAIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here