मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तेज गेंदबाज हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है, जो शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीरीज के अंतिम वनडे मैच से ठीक एक दिन पहले एक बयान जारी कर राणा को भारतीय टीम में शामिल किए जाने की जानकारी दी। बीसीसीआई के अनुसार, राणा ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपना पुनर्वास पूरा कर लिया है और चेन्नई में वनडे टीम के साथ जुड़ गए हैं। बयान में कहा गया, “पुरुष चयन समिति ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम आईडीएफसी फर्स्ट बैंक वनडे के लिए भारतीय टीम में हर्षित राणा को शामिल किया है। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपना पुनर्वास पूरा कर चुके राणा चेन्नई में वनडे टीम के साथ जुड़ गए हैं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय राणा को आयरलैंड और इंग्लैंड में होने वाली आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भी चुना गया है , जहां श्रेयस अय्यर इस प्रारूप में पूर्णकालिक कप्तान के रूप में टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करेंगे। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने सीरीज के पहले दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम चेन्नई में शानदार जीत हासिल करके क्लीन स्वीप करने की कोशिश में रहेगी।
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए अपडेटेड टीम : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, यशस्वी जयसवाल, हर्षित राणा।
News Source : X @BCCI
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



