मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को राजधानी में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-(एआई) फॉर गुड गवर्नेंस संगोष्ठी में हिस्सा लिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि एआई शासन व्यवस्था को केवल प्लेटफॉर्म-आधारित से बदलकर इंटेलिजेंस-आधारित बनाने के अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि एआई प्रणालियों से सार्थक परिणाम प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है कि भारत की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक-आर्थिक विविधता को प्रतिबिंबित करें। उपराज्यपाल ने देश की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप और पारदर्शिता, डेटा गोपनीयता तथा जन-विश्वास पर आधारित ‘संप्रभु एआई क्षमताएं’ विकसित करने को राष्ट्रीय प्राथमिकता बताई।
News Source : Social Media
Image Source : X @LtGovDelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



