विवेक अग्रवाल को एफएटीएफ के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया

0
107
विवेक अग्रवाल को एफएटीएफ के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विवेक अग्रवाल को वर्ष 2026-27 के लिए वित्तीय कार्रवाई कार्यबल का उपाध्‍यक्ष चुना गया है। वे ब्रिटेन के गाइल्‍स थॉमसन का स्‍थान लेंगे। विवेक अग्रवाल वर्तमान में संस्‍कृति मंत्रालय में सचिव है। वे वित्तीय कार्रवाई कार्य बल में भारतीय शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व कर चुके हैं तथा धनशोधन और आतंकवाद के लिए धन मुहैया कराने पर अंकुश रखने वाली वैश्विक संस्‍था के साथ महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। 17 से 19 जून के दौरान कार्यबल की पूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने विवेक अग्रवाल के चयन को भारत के लिए बड़ी विजय बताया है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि इस नियुक्ति से आतंकवाद के लिए धन मुहैया कराने और गैर कानूनी वित्तीय नेटवर्क के खिलाफ संघर्ष की भारत की प्रतिबद्धता मजबूत होती है। मंत्रालय ने कहा कि कार्यबल के लिए भारतीय शिष्‍टमंडल के पूर्व प्रमुख के रूप में उनके अनुभव से संस्‍था की क्षमता और मजबूत होगी। कार्यबल की पूर्ण बैठक में धनशोधन और आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने के प्रयासों की समीक्षा की गई। बोस्निया, हर्जेगोविना और इराक पर निगरानी बढ़ाने तथा अल्‍जीरिया और नामीबिया को कार्यबल के ग्रे लिस्‍ट से हटाने का भी निर्णय लिया गया।गाइल्‍स थॉमसन को कार्यबल का अगला अध्‍यक्ष नियुक्‍त किए जाने का निर्णय हुआ। वे मैक्सिको की एलिसा डी एंडा मद्राज़ो का स्‍थान लेंगे। वित्तीय कार्रवाई कार्यबल धन शोधन और आतंकवाद के लिए धन मुहैया कराने पर अंकुश लगाने वाली मानक वैश्विक संस्‍था है। भारत 2010 से ही कार्यबल का सदस्‍य रहा है।

News Source : Social Media

Image Source : Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here