मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान ने भारत के सामने 219 रन का लक्ष्य रखा, जिसे भारत ने 28.4 ओवर में एक विकेट गंवा कर 224 रन बनाकर हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने अपना दूसरा वनडे शतक बनाते हुए नाबाद 110 रन खेले, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल थे। रोहित शर्मा ने 79 रनों की पारी खेली जिसमें 9 चौके और 3 छक्के थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 170 रन की साझेदारी कर जीत की आधारशिला रखी। श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर नाबाद रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके पहले अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने वनडे करियर का पहला शतक जमाते हुए 102 रन बनाए, जबकि उमरजई ने 50 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान की पारी 44.2 ओवर में 218 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट लिए, जबकि गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव को 1-1 सफलता मिली। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतकर शुभमन गिल ने बतौर भारतीय कप्तान अपनी पहली वनडे सीरीज जीत दर्ज की। इससे पहले उनकी कप्तानी में भारत ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से हार गया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम ने 2-1 से जीत हासिल की थी (उन मैचों में कप्तानी केएल राहुल ने की थी)। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भारत 2-1 से हार गया था।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



