मॉरीशस के पोर्ट लुईस पहुंचा भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट ‘आईएनएस तरकश’

0
71
मॉरीशस के पोर्ट लुईस पहुंचा भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट 'आईएनएस तरकश'

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट ‘आईएनएस तरकश’ अपनी वर्तमान परिचालन तैनाती के दौरान 20 जून 2026 को दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में मॉरीशस के पोर्ट लुईस पहुंचा। इस बंदरगाह प्रवास के दौरान पोत के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन रोहित मिश्रा मॉरीशस सरकार तथा मॉरीशस तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। पोत द्वारा मॉरीशस राष्ट्रीय तटरक्षक बल के कर्मियों के लिए बंदरगाह एवं समुद्री निगरानी, अग्निशमन, क्षति नियंत्रण और समुद्री सुरक्षा व नाविक कौशल के अन्य पहलुओं पर विशेष ध्यान देते हुए पेशेवर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जो क्षेत्रीय मित्र राष्ट्रों की क्षमता निर्माण और कौशल सुधार के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस दौरान पोर्ट लुईस में ‘आईएनएस तरकश’ स्थानीय लोगों के लिए भी खुला रहेगा, जिससे नागरिकों को भारतीय नौसैनिक कर्मियों से संवाद करने और पारस्परिक संपर्क मजबूत करने का अवसर मिलेगा, जिससे दोनों देशों के बीच समुद्री जागरूकता और सद्भावना को और बढ़ावा मिलेगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘आईएनएस तरकश’ ने 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर पोर्ट लुईस में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। यह यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच समुद्री सहयोग को सुदृढ़ करने तथा द्विपक्षीय संबंधों को और आगे विस्तारित करने के उद्देश्य से की गई है।

News Source : Social Media

Image Source : X @indiannavy

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here