उप्र : सीएम योगी ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ रूपए से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

0
70
उप्र : सीएम योगी ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ रूपए से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज फिरोजाबाद में ₹658 करोड़ से अधिक लागत की 81 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक एवं आवास की चाबी वितरित की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सीएम योगी ने कहा कि जब नीयत साफ होती है, तो नीति और नेतृत्व स्वयं विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं। डबल इंजन सरकार की पारदर्शी कार्यशैली और जनहितकारी नीतियों के परिणामस्वरूप आज विकास एवं जनकल्याण की योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “डबल इंजन की सरकार कारीगरों और उद्यमियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर, उनके विकास एवं प्रोत्साहन के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। ‘कांच नगरी’ जनपद फिरोजाबाद के सर्वांगीण विकास को और गति प्रदान करने हेतु आज ₹658 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को चाबी एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र व चेक का वितरण भी हुआ। समस्त लाभार्थियों एवं जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here