मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक के दौरान आज नई दिल्ली में ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद (एसएनएससी) के रक्षा मामलों के उप सचिव ग़दीर निज़ामीपुर से मुलाकात की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “एनएसए अजीत डोभाल ने 22 जून 2026 को 16वीं ब्रिक्स एनएसए बैठक के दौरान ईरान की एसएनएससी के रक्षा मामलों के उप सचिव ग़दीर निज़ामीपुर से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात की समीक्षा की। उन्होंने ब्रिक्स प्लेटफॉर्म के तहत सहयोग और भारत-ईरान के द्विपक्षीय संबंधों पर भी चर्चा की।”
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



