मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएएफईडी) के ई-ऑक्शन पोर्टल NAFEX.in और DRISHTI, ERP पोर्टल का शुभारंभ किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आज नई दिल्ली में NAFED के Nafex.in और DRISHTI, ERP पोर्टल का शुभारंभ किया। खेत से लेकर किसान के खाते तक की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाने, बिचौलियों की भूमिका समाप्त कर किसानों को उनकी उपज का पूरा मुनाफा दिलाने और दलहन के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने में ये अहम सिद्ध होंगे। साथ ही, किसानों के बच्चों की उच्च शिक्षा और करियर के लिए शुरू NAFED की ‘कल्याण’ योजना के तहत बच्चों को छात्रवृत्ति वितरण कर इस योजना का भी लोकार्पण किया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



