दिल्ली साइबर पुलिस ने फर्जी निर्यात कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, 18 गिरफ्तार

0
87
गिरफ्तार
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की साइबर सेल ने निर्यातकों को ठगने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है और एक फर्जी कॉल सेंटर का पता चलने पर 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की शिकायतों की जांच में पता चला कि इंडस्ट्री प्लेटफॉर्म INDIA2EXPORTS.COM के जरिए विदेशी खरीदार और निर्यात प्रमाणपत्र दिलाने का झांसा दिया जाता था। पीड़ितों से पहले 5,000 रुपये पंजीकरण शुल्क लिए जाते, फिर 19,780 रुपये सेवा पैकेज के लिए मांगे जाते और ग्लोबल जीएपी व अन्य प्रमाणपत्रों के लिए 41,300 रुपये अतिरिक्त वसूले जाते थे। आरोपी अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबरों का इस्तेमाल कर बनावटी बातचीत दिखाकर भरोसा जीते और भुगतान मिलने के बाद संपर्क तोड़ देते थे। अब तक 19 शिकायतों में कुल 10,57,780 रुपये की धोखाधड़ी दर्ज हुई है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली जिले के साइबर पुलिस स्टेशन की छापेमारी में कॉल सेंटर के मालिक प्रदीप कुमार के साथ सम्मी कुमार गिरी और 16 टेलीकॉलर जिनमें 14 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं पकड़े गए। छापेमारी में 20 मोबाइल, 35 सिम, 6 लैपटॉप, 9 सीपीयू और एक डेबिट कार्ड बरामद हुए हैं, जिनके डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर अन्य पीड़ितों की पहचान की जा रही है। नई दिल्ली जिला पुलिस ने निर्यातकों को ऑनलाइन प्रदाताओं की विश्वसनीयता जांचने और साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में हेल्पलाइन 1930 पर रिपोर्ट करने की सलाह दी है।

News Source : Social Media

Image Source : Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here