मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में अक्षय पात्र फाउंडेशन की केंद्रीकृत रसोईघर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया तथा केंद्रीयकृत रसोईघर में तैयार भोजन बच्चों को परोसकर उनका उत्साहवर्धन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है- ‘हर बच्चा स्वस्थ हो’, इस संकल्प की सिद्धि हेतु आज जनपद गोरखपुर में अक्षय पात्र फाउंडेशन की केंद्रीकृत रसोईघर का उद्घाटन किया। सभी बच्चों, गुरुजनों और अभिभावकों को हृदय से बधाई एवं अक्षय पात्र फाउंडेशन के प्रति मेरी शुभकामनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



