मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज लंदन में ब्रिटेन के व्यापार और उद्योग मंत्री पीटर काइल से बातचीत की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “मैंने लंदन में अपने दोस्त और समकक्ष मिस्टर पीटर काइल के साथ भारत-यूके के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को और मज़बूत करने के नए मौकों पर सार्थक बातचीत की। इस बातचीत में वह अपनापन, भरोसा और भविष्य की सोच दिखी, जो हमारी द्विपक्षीय साझेदारी की पहचान रही है। 15 जुलाई, 2026 से भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (सीईटीए) और डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन (डीसीसी) के लागू होने के साथ, हम एक ऐसा माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो दोनों देशों में इनोवेशन, निवेश और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा दे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @PiyushGoyal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



