मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज शाम 6 बजे बेलफास्ट में खेला जाएगा, जो श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी-20 टीम के नए दौर की शुरुआत होगा। इस श्रृंखला के जरिए टीम 2028 ओलिंपिक और आगामी टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियाँ भी शुरू करेगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत और आयरलैंड अब तक कुल 8 टी-20 मैच खेल चुके हैं और सभी में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। दोनों टीमों का पिछला टी-20 मुकाबला 2024 में हुआ था। यह सीरीज 15 साल 71 दिन के वैभव सूर्यवंशी के चयन की वजह से विशेष है। वे भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं और आज अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत : वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।
आयरलैंड : टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेन कैलिट्ज, मैथ्यू हम्फ्रीज, रूबेन विल्सन और गेविन होए।
News Source : Social Media
Image Source : Social Media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



