भूकंप के बाद राहत कार्यों में मदद के लिए भारतीय वायु सेना के दो विमान जरुरी सहायता सामग्री लेकर वेनेज़ुएला के लिए हुए रवाना

0
84
भूकंप के बाद राहत कार्यों में मदद के लिए भारतीय वायु सेना के दो विमान जरुरी सहायता सामग्री लेकर वेनेज़ुएला के लिए हुए रवाना

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने मानवीय सहायता के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है। इसी के तहत भूकंप के बाद राहत कार्यों में मदद के लिए भारतीय वायु सेना के दो विमान जरुरी सहायता सामग्री लेकर वेनेज़ुएला के लिए रवाना हुए। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “ऑपरेशन अमिस्ताद शुरू हो गया है! आज भारतीय वायु सेना के दो सी-17 विमान वेनेजुएला के लिए रवाना हुए। ये विमान भूकंप के बाद राहत कार्यों में मदद के लिए ज़रूरी सहायता सामग्री लेकर गए हैं। इस सहायता में भारतीय सेना की एक फील्ड हॉस्पिटल यूनिट और 35 टन से ज़्यादा राहत सामग्री, दवाइयाँ और मेडिकल उपकरण शामिल हैं, जिनमें दो ‘भीष्म क्यूब्स’ भी हैं। भारत इस मुश्किल समय में वेनेजुएला की सरकार और वहाँ के लोगों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrSJaishankar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here