नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत मंडपम में आयोजित एआई इनोवेशन समिट–2026 में लिया भाग

0
84
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत मंडपम में आयोजित एआई इनोवेशन समिट–2026 में लिया भाग

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इनोवेशन समिट–2026 में भाग लिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “अब हम उस भारत के वासी हैं जो हर तकनीक पर महारत हासिल करना चाहता है। हमें पीछे नहीं रहना। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इनोवेशन समिट–2026 में सहभागिता कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, टैक्सेशन, फाइनेंस एवं गवर्नेंस के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और भविष्य की संभावनाओं पर विशेषज्ञों के विचार सुने। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नवाचार, पारदर्शिता और दक्षता का नया आधार बन रही है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में आधुनिक टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की महत्वपूर्ण भूमिका है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @gssjodhpur

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here