मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एमएसएमई दिवस के अवसर पर सभी उद्यमियों, नवोन्मेषकों और कर्मशील नागरिकों को शुभकामनाएं दी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) दिवस के अवसर पर सभी उद्यमियों, नवोन्मेषकों और कर्मशील नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। एमएसएमई क्षेत्र हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जो रोजगार सृजन, नवाचार और आत्मनिर्भरता को नई गति प्रदान कर रहा है। विशेष रूप से उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यम न केवल युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ रहे हैं, बल्कि पलायन रोकने और समृद्ध ग्राम्य अर्थव्यवस्था के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



