मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खुफिया विभाग ने उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक संभावित आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकी आने वाले दिनों में उत्तराखंड और दिल्ली के मंदिरों को निशाना बना सकते हैं। अलर्ट में सरकारी संस्थानों, रेलवे स्टेशन और पुलिस को भी टारगेट किए जाने की आशंका जताई गई है। एक ईमेल मिलने के बाद उत्तराखंड पुलिस, खुफिया एजेंसियां और दिल्ली पुलिस अलर्ट पर हैं।
आप को बता दे , ईमेल में कई मंदिरों, दफ्तरों और राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाने की बात लिखी गई है। दिल्ली पुलिस इस ईमेल की जांच में जुटी है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इससे पहले भी दिल्ली के कई सार्वजनिक संस्थानों को धमकी भरे ई-मेल मिलते रहे हैं, जिनमें से अधिकतर फर्जी पाए गए हैं। हालांकि, इस बार सुरक्षा एजेंसियां आतंकी हमले की धमकी को गंभीरता से लेते हुए पूरी सतर्कता बरत रही हैं।
Image source: social media
News Source: इंडिया टीवी
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



