पीएम मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन में जाइंट टॉर्टोइस एनक्लोजर किया दौरा

0
90
पीएम मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन में जाइंट टॉर्टॉइस एनक्लोजर किया दौरा

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन में जाइंट टॉर्टोइस एनक्लोजर का दौरा किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन में जाइंट टॉर्टोइस एनक्लोजर का दौरा किया। सेशेल्स में पाई जाने वाली अल्डाब्रा जाइंट टॉर्टोइस धरती की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा समय तक जीवित रहने वाली प्रजातियों में से एक है; इनमें से कुछ ने दो सदियों से भी ज्यादा का इतिहास देखा है। अल्डाब्रा जाइंट टॉर्टोइस का भारत और सेशेल्स के बीच खास दोस्ती से भी संबंध है। 2014 में, इनमें से दो कछुए कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर को तोहफे में दिए गए थे। कुछ साल बाद, सेशेल्स ने हैदराबाद चिड़ियाघर को भी कुछ और कछुए तोहफे में दिए।”

News Source : Social Media

Image Source : X @narendramodi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here