मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने एक ग्रामीण परिवार के घर स्नेहपूर्ण भोजन भी किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम डॉ. मोहन यादव ने लिखा, “गांव की सादगी, आत्मीयता और अपार स्नेह ने मन को गहराई से स्पर्श किया। ग्रामीणों का विश्वास, अपनापन और आशीर्वाद ही जनसेवा की सबसे बड़ी पूंजी और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा है। कुकरू के समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमंत खंडेलवाल, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नगर एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



