आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला आज

0
91
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला आज

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर ग्रुप-ए के अपने अंतिम मैच में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

भारतीय टीम ने ग्रुप-ए में अब तक चार मैच खेले हैं और तीन जीत के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया चारों मैच जीतकर शीर्ष पर कायम है। सेमीफाइनल में जगह बनाये रखने के लिए भारत को इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल हो जाती है तो उसका सेमीफाइनल का रास्ता लगभग साफ हो जाएगा। दूसरी ओर, पराजय की स्थिति में भारत की उम्मीदें दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच के नतीजे पर टिकी रहेंगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत : शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी/नंदनी शर्मा, एन श्री चरणी।

ऑस्ट्रेलिया : बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वॉल, एश्ले गार्डनर, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, जॉर्जिया वेयरहम, सोफी मोलिन्यूक्स (कप्तान), एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग, निकोला कैरी, किम गार्थ।

News Source : Social Media

Image Source : X @ICC

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here