मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री निवास पर राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने इस अभियान के पोस्टर का विमोचन भी किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजन लाल शर्मा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैं समस्त प्रदेशवासियों से आग्रह करता हूँ कि जन्म से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, क्योंकि पोलियो मुक्त भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को बनाए रखने तथा हर बच्चे के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। आइए, हम सब मिलकर अपने नन्हे-मुन्नों को पोलियो से सुरक्षित रखने का दृढ़ संकल्प लें और एक स्वस्थ राजस्थान के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



