मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गांधीनगर से ‘पीएम फैमिली केयर ट्रैकर’ के पायलट परियोजना का शुभारंभ किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि यह डैशबोर्ड विभिन्न प्रकार के डेटा को जोड़कर केंद्र व राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद परिवारों के दरवाजे तक पहुंचाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे पीएम मोदी के नेतृत्व में टेक्नोलॉजी आधारित सुशासन का एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ना बताया। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम ई-बस सेवा को हरी झंडी भी दिखाई। साथ ही गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर ट्रैकर के लोकार्पण के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सुरक्षित बच्चे ‘विकसित भारत’ की यात्रा का सशक्त आधार और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



